फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-कार भिड़ंत में सात घायल

Mon, 24 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
मुरादगंज से औरैया सवारियां लेकर जा रहे टेंपो की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। टेंपो पलटने से उसमें सवार सात सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से तीन को सैंफई रेफर कर दिया गया।  मुरादगंज कस्बे से जेएसए आटो सवारियां लेकर औरैया जा रहा था। वह कस्बे से हाईवे चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टेंपो हाईवे पर पलट गया। इधर, टक्कर मारकर चालक कार लेकर भाग निकला। हादसे में आटो सवार खुशालपुर निवासी नेहा(17) पुत्री महेश चंद्र,  किरन(35)पत्नी विजय सिंह,  प्रियांशु (1) पुत्र विजय सिंह, पढ़िन दरवाजा निवासी विजयपाल(35) पुत्र किशन कुमार, गोविंद नगर निवासी नीरज(26) पत्नी जगदीश बाबू, रूपेंद्र (10)पुत्र जगदीश बाबू घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां किरन, विजयपाल, नीरज को सैंफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें