फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु वेषधारीयों ने कीमती मूर्ति चुराई

Sat, 25 Jun 2016 12:18 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
मंदिर से चुराई गई कीमती प्राचीन मूर्ति - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कस्बा रामगढ़ में घूमने वाले दो साधुवेष धारियों ने मंदिर में रखी कीमती मूर्ति चुरा ली। साथ ही पूर्व प्रधान के घर से गेहूं चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई की। बाद में उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बा रामगढ़ के निवासियों को शक हुआ कि साधु वेष में घूमने वाले दो लोग चोर हैं। इसपर ग्रामीणों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से पूर्व प्रधान हरनारायण लल्लू साहब के मंदिर में रखी प्राचीन कीमती मूर्ति मिली। साथ ही अन्य काफी सामान मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की। साथ ही उनके शरीर पर काला तेल डालकर उन्हें कस्बे में घुमाया। सूचना मिलने पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पकड़े गए लोगों ने अपने नाम पसैयावंशी अछल्दा निवासी भीखानाथ एवं देवतानाथ बताया। पूर्व प्रधान हरनारायण के पुत्र श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज रामगढ़ के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह बनाजी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायतीपत्र दिया। हालांकि बाद में उनके कहने पर व चोरों के माफी मांगने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिबियापुर संतोष मिश्रा से दो बार फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। परंतु उन्होंने दूसरे मामले में पूछताछ में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें