फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े रोडवेज बस में लूट

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
जानकारी देता बस चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार आठ-दस बदमाशों ने दिनदहाड़े रोडवेज बस चालक व परिचालक को पीटकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद कोतवाली पहुंचकर पीड़ित चालक व परिचालक ने मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार शाम करीब 5:45 बजे गल्ला मंडी के सामने फतेहपुर से औरैया होते हुए दिल्ली जा रही फतेहपुर डिपो की बस को कुछ बाइक सवारों ने रोक लिया। बस रुकते ही बाइक सवार लुटेरे बस में घुस गए। इसके बाद बस में मौजूद ड्राइवर अमृत लाल व कंडक्टर प्रशांत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी बांदा की पिटाई शुरू कर दी। अचानक बस में मारपीट होते देख बस में मौजूद सवारियाें में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बाइक सवार लुटेरे कंडक्टर प्रशांत सिंह के पास मौजूद रुपये से भरे बैग को छीन कर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित चालक व परिचालक बस को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस घटना की जानकारी दी। मामले में घायल कंडक्टर प्रशांत ने बताया कि बैग में टिकट बिक्री के करीब 45 हजार रुपये नगद थे। टिकट मशीन हाथ में होने के कारण बच गई। इस दौरान बस में मौजूद सवारियों ने बाइक सवार लुटेरों की बाइकों के नंबर पुलिस को बताए। मामले में सदर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों में किसी युवक की सवारी को कंडक्टर ने जबरन बस से नीचे उतार दिया था। इसके कारण आक्रोशित लड़कों ने कंडक्टर व ड्राइवर की पिटाई कर दी। घटना में लूट की बात अभी स्पष्ट नहीं हो रही है। फिलहाल मामले में कुछ लोगों को चिंहित कर लिया गया है। जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें