फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक की हत्या में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा में दो अक्तूबर को दिनदहाड़े हुई स्कूल संचालक की हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। तीन अन्य नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव सरदारपुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के संचालक विचित्र सिंह दो अक्तूबर को किसी काम से बंडा आए थे। घर लौटते समय खुटार रोड पर कार में सवार लोगों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद विचित्र सिंह ने उठकर भागने का प्रयास किया तो फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भाग रहे आरोपियों की कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार बरामद कर ली थी।मृतक के पिता जरनैल सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ लेन-देन के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि नामजद मुख्य आरोपी बंडा के गगनदीप सिंह उर्फ सोनू और विपिन उर्फ जज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक तमंचा, सात कारतूस और हत्या के दौरान प्रयोग की गई एक बाइक बरामद कर ली गई है। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुनील कुमार, सिपाही विजयभान,  देवेंद्र सिंह, घनश्याम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें