थाना क्षेत्र के ग्राम दरयाय के नगला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक में लाद कर कोलकाता ले जाई जा रहीं 17 गाय बरामद की हैं। पुलिस की चेकिंग देख ट्रक पर सवार व्यापारी व ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गायाें को गौशाला के सुपुर्द कर दिया।
थाना पुलिस कस्बा दरयाय के नगला में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक गुजरने लगा। पुलिस ने हाथ देकर ट्रक को रोका। पुलिस को सामने देख ट्रक ड्राइवर के हाथ पैर फूल गए। वह मौका देखकर वहां से फरार हो गया। ड्राइवर को भागते देख गाड़ी में बैठा व्यापारी भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। ट्रक की तलाशी में पुलिस को 17 गाय मिलीं। छानबीन के बाद थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रक से गोवंश कोलकाता ले जाया जा रहा है। इस पर वाहन चेकिंग की गई। ट्रक से 17 गाय बरामद हुईं। गायों को ले जा रहा व्यापारी सुनील कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी दरयाय नगला भागने में सफल रहा। पुलिस ने गायों को गौशाला को सौंप दिया।