लोटन। लोटन कोतवाली पुलिस ने खीरीड़िया गांव निवासी युवक व उसके परिवार के लोगों पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खीरीडिहा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर घर में बुलाया और फिर घर में बंद कर लिया। वह बेटी को छुड़ाने पहुंचा तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक सलमान, सेराजुद्दीन, कमरुन्निशा व अख्तर जहां के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।