फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वृद्ध पर चटकाईं लाठियां

Thu, 06 Apr 2017 12:06 AM IST
औरैया
विज्ञापन
पुलिस की लाठियों का शिकार मुस्लिम अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेला थाना क्षेत्र के पुर्वा रावत सहार में दो पक्षों में  विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं थोड़ी देर बाद पहुंची चौकी पुलिस ने घटना स्थल के पास प्रतीक्षालय में बैठे एक वृद्ध को बेवजह लाठियों से धुन दिया। वहीं दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें तोड़ दीं।
विज्ञापन


बुधवार को सहार कसबे में सुबह लगभग नौ बजे पान व ठंडा की दुकान पर दो लड़कों में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई। इससे चांद पुत्र इश्तियाक कुरैशी के सिर में बोतल लग लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस पर यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक हमलावर युवक वहां से भाग गए। पुलिस घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सीएचसी बेला ले गई। इनके जाने के थोड़ी ही देर बाद चौकी इंचार्ज याकूबपुर व सहार चौकी इंचार्ज सुरजीत पाल घटना स्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह व चौकी इंचार्ज याकूबपुर ने यहां मौजूद लोगों पर लाठियां भांजनी शुरूकर दीं। अचानक लाठियां चलते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं पुलिस ने दुकान पर रखीं कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी तोड़ डालीं।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज याकूबपुर ने दबंगई दिखाते हुए प्रतीक्षालय में बैठे मुस्लिम  अंसारी (60) पुत्र अली हसन पर भी लाठियां बरसा दीं। इससे इन्हें भी चोर्टें आइं। खाकी की इस बर्बरता से कस्बे में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस मामले मुस्लिम अंसारी ने बताया कि बुढ़ापा होने से वह भाग नहीं पाए थे। इससे पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। इस बारे में बेला थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा कि, तो क्या वहां पर लोगों को अड्डा बनाने दूं।

इस संबंध में सीओ सुभाष अत्री ने पुलिस की इस कार्यशैली पर अफसोस जताते हुए गलत बताया है। उन्होंने कहा कि बेवजह किसी के साथ अन्याय करना नियम विरुद्ध है। वह जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें