फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Mar 2017 11:24 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादगंज से देररात घर जा रहे वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक के बाद एक तीन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग दौड़ पड़े। मौके पर वृद्ध का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुरादगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ बड़े (60) पुत्र श्याम सिंह शनिवार रात करीब 10 बजे मुरादगंज से अपने गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पुलिया के पास कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर औरैया कोतवाल सुधाकर मिश्रा, सीओ कुलदीप कुकरेती और सीओ अजीतमल लालता प्रसाद पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल कर उनके परिजनों को सूचना दी। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक के कोई संतान नहीं थी। उसने अपनी खेती बेचकर करीब 30 लाख रुपया ब्याज पर उठा रखा था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें