फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का अपहरण कर हत्या की आशंका

Sat, 25 Jun 2016 10:52 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Getty
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव पुर्वा बसंता निवासी व्यक्ति ने ससुरालीजनों पर पुत्री का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने का मामला कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का ससुरालीजन 19 जनवरी 2015 को अपहरण कर ले गए थे। तब से आज तक उसका कोई भी पता नहीं लगा है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता हरनाम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री शीश्मा देवी की शादी 25 अप्रैल 2008 को बृजेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र रूपलाल निवासी सबहद बिधूना के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए पुत्री से मारपीट करने लगे। इससे परेशान बेटी मायके चली आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी 2015 की सुबह चार बजे शीश्मा का पति बृजेश कुमार, जीजा शिवकांत, अनुरूद्ध कुमार अपने साथ बोलेरो गाड़ी लेकर आए। उसकी पुत्री को बाहर बुलाया। पुत्री अपने ढाई वर्ष के पुत्र को छोड़कर बाहर आई तो उन लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।

काफी खोजबीन करने के बाद भी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दी गई मगर उन लोगों ने भी सांठगांठ करते हुए आरोपियों को छोड़ दिया। पीड़ित ने काफी खोजबीन की मगर पुत्री शीश्मा की कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित पिता ने पति बृजेश कुमार, सास राधादेवी निवासीगण सबहद बिधूना, नंनद सुधा देवी, जीजा शिवकांत निवासीगण भरखरा थाना इंदरगढ़ कन्नौज, अनुरूद्ध कुमार निवासी ठठिया कन्नौज के खिलाफ पुत्री के अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें