फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़ उड़ाए जेवरात व नकदी

Sun, 05 Jun 2016 12:08 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय में चोरों ने शनिवार को दिन में लगभग तीन बजे सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी उड़ा दी। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। चोरी की सूचना मिलते पर पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। वहीं पीड़ित की ओर से मामला दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय में देखने को मिला। मोहल्ला निवासी मुन्ना लाल रेहड़ी लगाकर आलू बेंचने का व्यापार करता है। सुबह जब मुन्ना अपने काम पर निकल जाता है तो उसकी पत्नी शीला पास ही में स्थित अपने मायके में माता-पिता के पास चली जाती है। रोज की भांति आज भी शीला घर में ताला लगाकर अपने माता-पिता के घर चली गई थी। इसी बीच किसी ने शीला को सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। ताला टूटने की जानकारी मिलते ही दौड़ते हुए पहुंची शीला को घर में चारों तरफ सामान बिखरा दिखाई दिया।

इससे उसके होश फाख्ता हो गए। इसी बीच मुन्ना लाल भी घर पहुंच गया। तभी पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इस दौरान पीड़िता शीला ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से मंगल सूत्र जंजीर, तोड़ियां, बिछियां, ढाई सौ ग्राम चांदी व सोने के टाप्स सहित दो लाख रूपये के जेवरात व तीन हजार नकद उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें