फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

Sun, 05 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
d - फोटो : ani
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के हुसेनगंज गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमरजीत हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सिधारी थाने के समेंदा गांव निवासी रंभा चौरसिया (40) पत्नी ओमप्रकाश का मायका निजामाबाद थाने के फरिहां गांव में है। शनिवार की सुबह रंभा अपने बेटे अमरजीत (15) के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही थी। हुसेनगंज गांव के पास अमरजीत की बाइक में गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मां-बेटे घायल हो गए। रंभा की मौके पर मौत हो गई। रंभा एक बेटा और छह बेटियों की मां थी।    

हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा जख्मी ः फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी युवक की शनिवार की सुबह जौनपुर जिले केे शाहगंज बाजार के पास  सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका बड़ा भाई जख्मी हो गया। मृत युवक राजकुमार मौर्य (23) पुत्र छेदी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह फर्नीचर की दूकान पर काम करता था। शनिवार की सुबह अपने बड़े भाई शिवकुमार (25) के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें