फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी

Mon, 26 Dec 2016 11:57 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट लेता एक्सपर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में रविवार रात छत से घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जागने पर घरवालों को सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।
विज्ञापन


कस्बा निवासी रामबरन मिश्रा काम से हैदरपुर गए थे। घर पर उनकी मां और पत्नी थी। इसी का फायदा उठाकर रात में चोर छत से जीने के सहारे नीचे उतर आए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर 25 हजार नगद व पौने दो लाख के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब रामबरन की पत्नी सिंपल उठी तोे देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सेफ टूटी पड़ी थी। इस पर उसने सास को जगाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष रामबदन सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। थानाध्यक्ष रामबदन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें