फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कार समेत एक गिरफ्तार

Mon, 29 Feb 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहे के पास पुलिस ने लूटी गई कार समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली में सीओ सिटी सुभाष अत्री ने बताया कि बीते दिसंबर माह में कोतवाली क्षेत्र में करमपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने चालक टीकम सिंह को पीटकर स्विफ्ट डिजाइर कार लूटी थी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। सोमवार को कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव व एसआई रतन सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आलोक उर्फ रामनारायन निवासी सुरैंदा अजीतमल को लूटी कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को आते देख अवनीश यादव निवासी अंदावा की मडैया थाना बकेवर जिला इटावा, रवींद्र उर्फ पुट्टे पुत्र तिलक सिंह व अनिल कुमार यादव निवासी अजीतमल भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास एक मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें