फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ताला तोड़ दो लाख की चोरी

Sat, 24 Sep 2016 11:02 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
atm theft - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में शुक्रवार रात एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना मिलते ही गृहस्वामी आया। उसने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला आदर्श नगर किशनी रोड निवासी राजबहादुर पाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 20 सितबंर को पत्नी के साथ अपने लड़के के यहां ग्वालियर गया था। घर पर किरायेदार विवेक कुमार था। किरायेदार विवेक कुमार भी 23 सितबंर को अपने गांव गोरखपुर चला गया। इस दौरान शुक्रवार रात चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया।

इसके बाद चोरों ने कमरों में रखे सेफ, बक्शा आदि के ताला तोड़कर उसमें रखे सामान दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की चार चूड़ी, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, पायल, कमर पेटी, टाप चांदी की, चार जोड़ी तोडियां, चांदी का गुच्छा, दो जोड़ीं बिछिया सामान चोरी कर लिया। मकान में हुई चोरी की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें