फोटो-15एयूआरपी02-पुलिस की गिरफ्त में अरविंद गुर्जर। निर्भय गुर्जर का साथी अरविंद गिरफ्तार पुलिस ने तमंचा के साथ पकड़ा, कई थानों में दर्ज हैं 28 मुकदमे हाल ही में हत्या में मामले में जमानत पर था बाहर अमर उजाला ब्यूरो अयाना(औरैया)। विधानसभा चुनाव में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान में पुलिस ने दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर के साथी अरविंद गुर्जर को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुनाव में अरविंद के मतदाताओं को बरगलाने की भी आशंका जताई है। थाना अयाना के गंगदासपुर निवासी अरविंद गुर्जर बीहड़ के दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। उस पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों वह हत्या के मामले में जमानत पर था। अपराधियों क ी धरपकड़ और चिन्हित करने के अभियान में अरविंद गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नहर पुल के पास तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष रामबदन सिंंह यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह चुनाव में मतदाताओं को बरगला सकता है। अरविंद पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अरविंद गुर्जर को जेल भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान में पुलिस ने दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर के साथी अरविंद गुर्जर को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चुनाव में अरविंद के मतदाताओं को बरगलाने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
थाना अयाना के गंगदासपुर निवासी अरविंद गुर्जर बीहड़ के दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। उस पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन दिनों वह हत्या के मामले में जमानत पर था। अपराधियों क ी धरपकड़ और चिन्हित करने के अभियान में अरविंद गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नहर पुल के पास तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष रामबदन सिंंह यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। वह चुनाव में मतदाताओं को बरगला सकता है। अरविंद पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अरविंद गुर्जर को जेल भेज दिया।