फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंगुठिया में बकरी चरा रहे वृद्ध की एचटी लाइन के पोल से जुड़े तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। विधायक ने जाम लगाए ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

    ग्राम इंगुठिया निवासी बाबू सिंह शनिवार सुबह गांव में बकरी चरा रहा था। यहां बिजली की एचटी लाइन ऊपर से गुजरी हुई है। इसी दौरान उसे बकरी की मिमियाने की आवाज सुनाई दी। उसने करीब जाकर देखा कि बकरी एचटी लाइन के खंभे से चिपकी हुई करंट से तड़प रही है। वो बकरी को खंभे से हटाने के लिए  खेत की तरफ लपता। तभी पैर फिसलने से सीधे बकरी के पास पहुंच गया और उसका पैर बकरी को छू गया। इससे वो भी एचटी लाइन के करंट से झुलस गया। वहां मौजूद दूसरे लोगों ने जब उसको खंभे  से चिपका देखा तो आनेपुर बिजली केंद्र को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान विधायक रमेश दिवाकर, तहसीलदार अजीत कुमार, कानून गो व एक्सईएन बिजली पी राम भी मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव पुलिस को सौंपने से इंकार करते हुए जाम लगा दिया। विधायक ने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने कृषक बीमा योजना का लाभ दिलाने को आश्वासन दिया। साथ ही एक्सईएन बिजली पी राम ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये की चेक सोमवार को देने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
पांच दिन से खंभे में आ रहा था करंट
इकौरापुर के ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन के खंभे में पिछले पांच दिन से लगातार करंट आ रहा है। इस कारण से खंभे के आसपास लगी घास भी जल गई थी। इसकी जानकारी पांच दिन पहले ही बिजली विभाग को दे दी गई थी। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बिजली विभाग की लापरवाही से बाबू सिंह को जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

इनसेट--
आखिर क्यों ट्रिप नहीं हुआ ब्रेकर
एचटी लाइन में बकरी चिपकने के बाद भी लाइन ब्रेक न होने से ब्रेकर की खराबी सामने आई। स्पष्ट हो रहा है कि एचटी लाइन का ब्रेकर खराब था । अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। एक्सईएन पी राम ने बताया कि ब्रेकर में कार्बन आने के कारण तुरंत ट्रिपिंग नहीं हुई है। हालांकि थोड़ी देर बाद ब्रेकर गिरने के बाद ही लाइन ट्रिप हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें