फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में 50 वाहनों के काटे चालान

Tue, 08 Mar 2016 11:44 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
चालान करते यातायात पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौराहे पर मंगलवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट और कागज लिए चल रहे 50 वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं कई को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज के निर्देश पर शहर के सुभाष चौराहा, दिबियापुर तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की कमान सीओ सिटी सुभाष अत्री ने संभाली। करीब एक घंटे तक चले चेकिंग अभियान में सीओ सिटी व यातायात प्रभारी ने आधा सैकड़ा से अधिक दोपहिया व चार पहिया वाहनों चालान काटे गए। वहीं बाइक पर तीन सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने वाले चालकों एवं ओवर लोड वाहनों के भी चालान काटे गए।

चेकिंग अभियान चलता देख बगैर हेलमेट, कागजात, लाइसेंस व बीमा लिए चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वाहन चेकिंग अभियान चलते देख लोग सुभाष चौराहे को छोड़कर इधर-उधर की गलियों से जाते नजर आए। सीओ सिटी सुभाष अत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति बगैर कागजात व हेलमेट लगाए पकड़ा जाएगा। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने यातायात प्रभारी माया प्रसाद यादव को चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। सीओ सिटी सुभाष अत्री कहा कि शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। खासतौर से बगैर हेलमेट लगाए बाइक चालकों पर निगाह रखी जाएगी और उन्हें हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें