सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर निवासी ढाई साल के एक बालक ने खेल-खेल में जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद बालक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे के शव को घर ले गए।
मंगलवार की देर शाम कसबा खानपुर निवासी इश्तिकार अपने बच्चे सैफान को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ अरुण तिवारी को दिखाने पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। इस पर वह प्राइवेट नर्सिंग होम में बालक को ले गया। इस बीच बालक की हालत और भी बिगड़ गई। मामला गंभीर होते देख प्राइवेट नर्सिंग होम के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां मौजूद डाक्टरों ने बच्चे को देखकर मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्चे के शव को अपने साथ घर ले गए।