घटना स्थल पर पहुंचे एसपी रामकिशोर।
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पन्हर में नहर पुल के समीप 45 वर्षीय युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ने भी ग्रामीणों ने पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पन्हर के लोग औरैया आ रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में नहर किनारे ग्रामीणों ने एक 45 वर्षीय युवक का शव देखा। इसकी जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नहर में शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल सुधाकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निक लवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। शिनाख्त नहीं हो सकी।
मृतक के हाथ रस्सी से बंधे थे। गर्दन में भी रस्सी लिपटी थी। इससे ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पन्हर व आसपास के गांवों का नहीं है। नहर में शव मिलने की सूचना पर एसपी राम किशोर भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसपी ने कोतवाल को निर्देशित किया कि शव का अज्ञात में पंचनामा भरें। शिनाख्त के भी प्रयास करें। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि हत्या के बाद युवक का शव लाकर यहां फेंका गया है। जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी।