क्षेत्र में सीओ कार्यालय के सामने चोरों ने रविवार रात आधा दर्जन दुकानों पर चोरी का प्रयास किया। एक दुकान का दरवाजा काट चोर हजारों का माल ले गए। सुबह जानकारी होने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
अजीतमल तहसील और सीओ कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने वाली सड़क के दोनों ओर चाय, कम्प्यूटर, फोटोकॉपी आदि की दुकानें हैं। शनिवार रात चोरों ने इन दुकानों को अपना निशाना बनाया। करीब आधा दर्जन दुकानों के गेट को कटर से काटने का प्रयास किया। मगर चोर सफल नही हो पाए। र्साइं ऑनलाइन कंप्यूटर की दुकान का मुख्य दरवाजा काट लेने में चोर सफ ल हो गए।
दरवाजा काटकर चोरों ने दुकान में रखा इंवर्टर, लैपटाप, कैमरा आदि सामान पार कर दिया। रविवार सुबह दुकान मालिक अमित पुत्र दीपू सविता निवासी विद्यानगर दुकान का दरवाजा कटे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पीड़ित ने अन्य दुकानदारों को फोन करके बताया। सभी लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने पहुंच जांच पड़ताल की।
आखिर कहां थीं पुलिस पिकेट
कोतवाली अजीतमल गेट से चंद कदम और सीओ कार्यालय के सामने दुकानों पर चोर चोरी करते रहे और पुलिस पिकेट सोती रही। सीओ और एसडीएम कार्यालय होने के कारण पुलिस पिकेट रहती है। व्यापारियों ने बताया कि आखिर पिकेट रहती है तो फिर चोरी कैसे हुई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की लचर शैली के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।