फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के विवाद में मारपीट

Tue, 22 Mar 2016 09:23 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
कोतवाली में तोड़े गए गमले। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव टढ़वा विकू में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद के चलते देर रात एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला बोल मारपीट और फायरिंग शुरू कर दी। हमले में दोनों दोनों पक्षों के कई चुटहिल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। वहीं फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


टढ़वा विकू निवासी जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया रविवार दोपहर गांव के कमल सिंह यादव उर्फ सोनू से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। देर शाम गांव के शिव कुमार, मुकेश कुमार, निवेश कुमार, संजू सिंह, गुलाब सिंह उर्फ कल्लू, कमल यादव उर्फ सोनू, रामऔतार ने मारपीट कर दी। मारपीट के बाद अपने रिश्तेदार सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति देवेंद्र यादव, टिल्लू यादव निवासी सुरायदा अजीतमल को बुला लिया।

जितेंद्र ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव अपने साथी सुभाष चंद्र निवासी बारेपुर, अभिजीत सिंह निवासी लक्ष्मनपुर, श्याम मनोहर व सुनील कुमार निवासी बड़े टड़वा ने गालीगलौज करते हुए घर पर पथराव किया। इसी बीच जान से मारने की नीयत से सोनू ने फायर कर दिया। मारपीट में माता-पिता को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष से सोनू यादव निवासी टड़वा विकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार शाम उसके पिता गुलाब सिंह घर पर थे। तभी गांव के अरविन्द सिंह अपनी पत्नी और पुत्रियों के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गए। हमलावरों ने सरसों के गट्ठर रखने की जगह को लेकर विवाद कर दिया। विरोध करने पर इन लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें