गुरुवार की रात चोरों ने किराने की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से नगदी व सामान समेट ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर आधा शटर खुला देख दुकानदार के होश उड़ गए। सहार पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई है। दुकानदार के मुताबिक चोर नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।
कस्बे में जगदीश इंटर कालेज के सामने भूरे पाल की किराने की दुकान है। गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे दस हजार रुपये व किराने का सामान चोरी कर ले गए। भूरे पाल सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला देखकर सन्न रह गए। चोरी क ी सूचना पर आसपास के दुकानदार भी आ गए। भूुरे पाल ने सहार पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। न ही मौके पर जांच पड़ताल की। दुकानदारों ने बाजार में पुलिस गश्त की मांग की है।