फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावा व घंटे चुराए

Sat, 08 Apr 2017 11:34 PM IST
औरैया
विज्ञापन
शोरूम का जाल काटकर चोर गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये चुरा ‌लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक मंदिर से साढ़े तीन हजार रुपये व पांच घंटे पार कर दिए। सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को मामले की जानकारी हुई। पुुजारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले की शिकायत थाने में की।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर में काली माता मंदिर है। इस मंदिर के पुजारी सत्य नरायन उर्फ बडे़ बाबा गांव में ही स्थित राधा कृष्ण मंदिर के भी पुजारी हैं। शुक्रवार की देरशाम काली मंदिर में आरती के बाद पुजारी यहां ताला लगाकर राधा कृष्ण मंदिर चले गए थे।

शनिवार सुबह जब वह काली माता मंदिर पहुंचे तो मंदिर के बाहर टंगे पीतल के पांच घंटे गायब थे। मंदिर के कमरे का ताला टूटा पड़ा था। मूर्ति की जाली भी टूटी थी। इसकी जानकारी पुजारी ने ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के आने पर पुजारी ने अंदर देखा तो वहां चढ़ावा के लगभग तीन हजार रुपये भी गायब थे। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुजारी बड़े बाबा और गांव के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर चोरी की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि चोर को पता था कि रुपये कहां रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें