भरथना-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक बाइक सवार को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित रोते बिलखते कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। इटावा जिले के इकदिल निवासी दिलीप पुत्र बुद्व सिंह गुरुवार को अपनी ससुुराल थाना बेला क्षेत्र के गांव गैली में आयोजित शादी समारोह में आए थे।
शादी समारोह में शामिल होनेे के बाद दिलीप बाइक से शुक्रवार सुबह गांव इकदिल जा रहे थे। जैसे ही वह बिधूना-भरथना मार्ग पर पावर हाउस के समीप पहुंचा। इसी दौरान एक बोलेरो ने बाइक के आगे आकर गाड़ी रोक दी। बोेलेरो से आधा दर्जन बदमाश उतरे और उसकी बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी। बदमाश बाइक छीनकर फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली पहुंची और अपनी आपबीती बताकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जल्द लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दिया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि जांच कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।