झुमकी चोरी हो जाने से रोती-बिलखती महिला।
- फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र में संजय गेट के पास आटो सवार महिला के बैग से झुमकी लेकर दो बदमाश भाग निकले। वहीं आटो चालक भी थोड़ी दूर ले जाकर महिला को उताकर भाग गया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी रानी देवी पत्नी विनोद बुधवार को मायके फरीदापुर कसोलर थाना मंगलपुर कानपुर देहात से बस से लौटी। ससुराल जाने के लिए वह सुभाष चौक से पीले रंग के आटो में पुत्री के साथ बैठ गई। आटो पर पहले से ही दो युवक बैठे थे।
महिला ने बताया कि जैसे ही आटो आगे बढ़ा। तभी उसको महसूस हुआ कि किसी ने उसकी झुमकी झपटने का प्रयास किया है। इस पर महिला ने दोनों कानों से झुमकी उतारकर अपने बैग में रख ली। संजय गेट पर किसी प्रकार से बदमाश महिला के बैग से झुमकी निकाली और आटो से कूदकर भाग गए। महिला चिल्लाई लेकिन किसी ने उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। वहीं चालक तेज रफ्तार से आटो ले जाकर फफूंद बस स्टैंड से पहले ही महिला को उतार दिया। इसके बाद आटो लेकर भाग गया। महिला के दहाड़े मारकर रोने पर भीड़ लग गई। इस पर महिला ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद लोगों ने समझा बुझाकर फफूंद जाने वाली बस पर बैठा दिया।