थानाक्षेत्र के ग्राम याकूबपुर में बुधवार देर शाम दावेदारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कस्बे में जमकर पथराव हो गया। एक पक्ष ने घटना का विरोध करते हुए जाम लगा दिया है। पुलिस के हस्तक्षेप पर जाम लगाए कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इससे पुलिस को लाठियां पटककर स्थिति पर काबू में करना पड़ा।
दूसरे चरण में विकास खंड सहार की ग्राम पंचायत याकूबरपुर में मंगलवार को मतदान संपन्न कराया गया था।मतदान के दौरान प्रधानपद की प्रत्याशी विद्यादेवी के पति मेघनाथ राजपूत व सतीश से दूसरे दावेदार प्रतिभादेवी पत्नी असू स्वर्णकार के समर्थक श्याम सिंह राजपूत, रजनीश आदि के साथ कहासुनी हो गई थी।
बुधवार की देर शाम श्याम सिंह राजपूत सहायल रोड स्थित अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। आरोप है कि सतीश अपने एक दर्जन साथियो के साथ आकर श्याम सिंह से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मारपीट होती देख दावेदार प्रतिभा स्वर्णकार के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए दोनों पक्षों में जमकर पर पथराव हुआ
जिसमें रजनीश को गंभीर चोंटे आई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बेकाबू होते हालात को लाठियां पटक कर काबू में लाया। घटना को लेकर प्रतिभा देवी के आक्रोशित समर्थकों ने बिधूना-कानपुर रोड जाम कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों पुलिस पर भी पथराव किया है।मामला बिगड़ता देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि दो दावेदारों के समर्थकों के बीच देर शाम मारपीट के बाद पथराव हुआ है।इसमें दो लोग घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए बिधूना भेजा गया है।पुलिस ने जाम खुलवाकर स्थिति पर काबू पा लिया है।