फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Sun, 15 Jan 2017 10:15 PM IST
औरैया
विज्ञापन
असलहा बनाने के उपकरण के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में अजीतमल कोतवाली पुलिस और स्वाट ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ।  पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से असलहा बनाने के उपकरण व अधबने असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामकिशोर के निर्देशन में चल रहे धर पकड़ अभियान के तहत रविवार को अजीतमल कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, एसआई राम मनोज दुबे, पवन पांडेय तथा स्वाट प्रभारी संतोष मिश्रा की टीम ने फूलपुर में छापा मारा।  पुलिस ने मौके से फूलपुर निवासी लाल बहादुर रावत पुत्र राधे राधे व उसके पुत्र नीरज रावत सहित गंभीर गुर्जर पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ज्ञानपुरा को लाल बहादुर के घर असलहा बनाते दबोचा।

तलाशी में मौके से चार देशी तमंचे, आधा दर्जन से अधिक अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए गए। कोतवाली में एसपी रामकिशोर ने बताया कि लाल बहादुर 1992 में भी असलहा बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी घर पर असलहा बनाकर क्षेत्र व आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे। लाल बहादुर से चुनाव में अराजकता फैलाने का अंदेशा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें