तालग्राम पुलिस ने निकवा पानी टंकी के पीछे खेतों में कच्ची शराब बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सैकड़ों लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण, भट्ठी, तीन हजार लीटर लहन नष्ट कर दी।
थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने टीम के साथ रविवार को निकवा गांव के समीप घेराबंदी कर मायापुरवा गांव निवासी सर्वेश कुमार, भगत सिंह, आयूबपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र, कल्लू, राहुल को गिरफ्तार किया। पुुलिस ने प्लास्टिक की केन में 200 लीटर कच्ची शराब के साथ चूल्हा भट्ठी, बोतलें व प्लास्टिक की केन बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर खेतों में दबी लगभग तीन हजार लीटर लहन नष्ट कर दी।