फोटो28एयूआरपी 12- पुलिस की पकड़ में अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के तीन लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
फफूंद थाना पुलिस ने गुुरुवार शाम अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की बाइकें बरामद कीं। मौके से पुलिस की चकमा देकर उनके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
फफूंद थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने थाना पुलिस ने एओजी प्रभारी संतोष मिश्रा के साथ तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा। इनमें बनी उर्फ सुखबीर सिंह पुत्र रामनरेश यादव निवासी नगला रामधन थाना अछल्दा, प्रबीन कुमार उर्फ ध्रुव पुत्र गोरलाल निवासी ढकपुरा थाना भरथना इटावा, प्रांसू उर्फ प्रवीण कुमार पुत्र नयन सिंह उर्फ नेम सिंह निवासी गासीपुर थाना अछल्दा हैं।
पुलिस की ओर से गैंग के तीन सदस्यों को पकड़े जाने की भनक लगते ही अन्य तीन आरोपी सुशील उर्फ नीतू निवासी अछल्दा, रबी जाटव उर्फ कैलाश निवासी भरथना व अमन सिंह निवासी अछल्दा पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात बाइकें बरामद की। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर हैं। इन लोगों की ओर से ज्यादातर घटनाएं इटावा, कानपुर नगर व कानपुर देहात में की हैं। उन्होंने गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड
बनी उर्फ बनिया उर्फ सुखबीर सिंह पर इटावा में दो और औरैया में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रांसू उर्फ प्रवीण कुमार पर औरैया में तीन मुकदमे, प्रवीन कुमार उर्फ ध्रुव पर कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा में भी चोरी, लूट व 25 आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।