फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में एक लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
अजीतमल क्षेत्र के गांव हजारीपुर में ससुरालियों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



प्रियंका ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी हजारीपुर निवासी संतोष के साथ की थी। शादी के बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजन उसे ससुराल में प्रताड़ित करने लगे। कहा कि अगर एक लाख रुपये लाओगी तभी यहां रह पाओगी। इसके बाद उसने यह बात घर पर भी बताई। परिजनों के समझाने पर भी ससुरालीजन नहीं माने। जब घर पर इसका उसने विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर हरीलाल, सास हेमा व ननद उषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



- पीड़िता की तहरीर पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें