फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। दहेज में बेड और अलमारी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम गोकुलपुर थाना अजीतमल निवासी रामनरेश ने पुत्री पूजा की शादी 9 जून 2012 को ग्राम सिंगलामऊ थाना फफूंद निवासी छंगे के पुत्र दिनेश कुमार के साथ की थी। जनवरी 2014 में ससुरालीजन अतरिक्त दहेज में एक बेड और अलमारी की मांग करने लगे। पूजा के पिता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर सास रनको देवी, जेठ राजू, जेठानी व गांव के ही रमेश व उनके दो पुत्रों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने कई बार रिश्तेदारों और गांव वालों को ले जाकर पंचायत करवाई। ससुरालीजन घर में रखने को तैयार नहीं हुए। शुक्रवार को विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें