फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में घुसकर 22 हजार नगद व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर जागू गांव में बंद पड़ें मकान में दो युवकों ने घुस कर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे 22 हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। खेत से लौटे मकान मालिक ने चोरी कर भाग रहे एक युवक को पकड़ा मगर वह झटका देकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव निवासी राजेश्वर दयाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि दिन में घर पर उसके बेटे-बहू नही थे और मैं खेतों पर काम करने गया था। खेतों से वापस आया तो देखा की मेरे घर में गांव के दो युवक अंदर घुसे थे। जब दोनों ने उन्हें देखा तो भागने लगे। जिस पर मैने एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वह उसे झटका देकर भाग गया। जब बहू आई और घर में रखी अलमारी देखी तो उससे 22 हजार रुपये व कुछ सामान गायब था। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें