फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को सैफई रेफर कर दिया।

पहला सड़क हादसा जालौन के नैनापुर गांव के पास हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार पर सवार जालौन चौराहा के पास गायत्री नगर निवासी विनय सिंह (33), आकांक्षा पुत्री विनय सिंह एवं सजय कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरा सड़क हादसा हाईवे रोड के खानपुर चौराहे के पास हुआ। यहां पर बाइक से औरैया की तरफ आ रहे कृष्ण कुमार (20) व राजीव कुमार (22) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा सड़क हादसा शहर के इंडियन आयल तिराहे के पास हुआ। यहां पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे अर्जुन (30), अरविंद एवं शिवम सिंह (35) रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य सड़क हादसे में लाखन सिंह (57) निवासी नैनापुर कुठौंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसों में घायल हुए लोगों को पुलिस व एंबुलेंस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती में कराया है। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें