फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की सफाई कर रहे दो युवकों पर पड़ोसी ने किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बहन की शादी के लिए घर में सफाई कर रहे दो लोगों को गांव के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुचैली निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राजकिशोर अपनी बहन की शादी के तैयारी करने के लिए अपने मकान का चबूतरे पर कृपाल सिंह के साथ साफ-सफाई कर रहा था। तभी उसका पड़ोसी रामबली बाथम किसी बात पर नाराजगी जाहिर कर गाली-गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने धारदार हथियार से दोनों लोगों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। कृपाल सिंह के हाथ में चोट आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डॉक्टरो ने चिंताजनक हालत में सर्वेश कुमार को सैफई रेफर कर दिया है। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन

दो युवकों पर पड़ोसी ने किया हमला, गंभीर
-एक घायल को सैफई रेफर किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें