फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग की दुकान पर गांजे की सूचना पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के प्रयास पर अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम केबिन के बाहर पी थी डाई
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। डीएम केबिन के बाहर डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट के नाजिर की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम इटहिया निवासी प्रवीण पुत्र कृष्णा ने कलक्ट्रेट में डीएम केबिन के बाहर डाई पी ली थी। समय रहते कलक्ट्रेट कर्मचारियों के जिला अस्पताल पहुंचाने पर उसकी जान बच गई थी। उसने बताया था कि पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट की पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी, जिससे उसने यह कदम उठाया। कलक्ट्रेट परिसर में आत्महत्या का प्रयास करने के जुर्म में डीएम के आदेश पर नाजिर विजय शरण दुबे पुत्र स्व. राजकिशोर दुबे की तहरीर पर कोतवाली उरई में प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल प्रवीण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें