औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के विनपुरापुर गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी पीड़िता कामिनी पुत्री राजवीर सिंह ने कोतवाली बिधूना में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भसौरा गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह के साथ पिछले साल हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। बताया कि शादी के एक-दो माह बाद ही ससुरालीजन उस पर मायके से अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। इस पर उसने मायके वालों को जानकारी दी। उसके पिता व अन्य रिश्तेदारों ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजन उसे आयेदिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शुक्रवार रात ससुरालीजनों ने मारपीट घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता की तहरीर पर बिधूना कोतवाली पुलिस ने पति व ससुर के अलावा देवर सरोज व अमित, ननद सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज