फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटकर गिरा, साइकिल सवार युवक गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बमुरीपुर में पूर्वांचल बैंक के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से साइकिल सवार युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। युवक को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे साइकिल से ग्राम उड़नपुरा निवासी राहुल कुमार (22) पुत्र जोरावर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बमुरीपुर में पूर्वांचल बैंक के सामने पहुंचा कि तभी ऊपर से सड़क क्रास करते हुए खिंची एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। राहुल तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उधर तार टूटकर सड़क पर गिरने से सड़क के दोनों तरफ आने-जाने वालों की भीड़ जमा हो गई।

तत्काल फोन से बिजली घर सूचना करके आपूर्ति बंद कराई गई। साथ ही घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर मनाया। जाम के कारण लगभग आधा घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें