अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया )। गुरुवार की रात समीप के गांव अबाबर से एक जन्मदिन समारोह से एक युवती अचानक गायब हो गई। इसके बाद हड़बड़ाए परिजनों ने घटना की शिकायत यूपी100 पर की। देर रात युवती वापिस घर आ गई। देर रात परिजनों ने युवती के घर वापस आने की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
गांव अबाबर में एक जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच अचानक जन्मदिन में शामिल होने आई गांव की ही एक युवती अचानक गायब हो गई। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफ ी तलाश करने के बावजूद युवती नहीं मिली तो परिजनों ने मामले की सूचना यूपी100 पुलिस को दी। यूपी100 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
बताते हैं कि युवती किसी के साथ गांव के बाहर तक चली गई थी। बाद में वह देर रात वापस लौट आई। इसके् बाद परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि युवती के गायब होने की जानकारी मिली थी। हालांकि बाद में युवती के परिजनों ने ही सूचना दी थी कि युवती सकुशल वापस घर लौट आई है।
-रात में युवती के वापिस आने के बाद पुलिस ने ली राहत