फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में वांछित देवर के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चार माह से दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे मृतका के देवर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 82 की कार्रवाई कर उसके घर के बाहर कुर्की की नोटिस चस्पा की है। उक्त मामले में पुलिस सास, ससुर व आरोपी पति को पहले की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी डॉ.अशोक कुमार दुबे की पुत्रवधू शिवानी (25) पत्नी आशुतोष का शव बीती 16 जून की शाम उसके कमरे में साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला था।

उक्त मामले में मृतका के पिता कृष्ण मोहन निवासी तीतरा खलीलपुर ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर पति आशुतोष, ससुर डॉ. अशोक द्विवेदी, सास रेखा, देवर मनीष के खिलाफ पुत्री के साथ मारपीट कर फांसी के फंदेे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका का पति आशुतोष, ससुर डॉ. अशोक द्विवेदी व सास रेखा पहले ही जेल जा चुके हैं। जबकि देवर मनीष फरार चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के देवर के फरार होने के चलते पुलिस ने 82 की कार्रवाई कर उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा की गई है। यदि इसके बाद भी देवर पकड़ में नहीं आता है तो 83 की कार्रवाई कर उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन


-ढाई माह पूर्व फंदे पर लटका मिला था युवती का शव
-पति, सास और ससुर पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें