फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया ने की वन दरोगा से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पाता क्षेत्र के गांव सींगनपुर के पास स्थित वन विभाग की जमीन से दो दिन पहले खनन माफिया द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी का अवैध खनन करने पर वहां गश्त कर रहे वन विभाग के दरोगा ने रोका। इस पर माफिया ने वन दरोगा से अभद्रता की। वन दरोगा ने एक नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को तहरीर देते हुए वन विभाग अजीतमल रेंज के दरोगा देवेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे वह बीट प्रभारी यतेंद्र सिंह भदौरिया के साथ पाता क्षेत्र के गांव सींगनपुर के आरक्षित वन विभाग की भूमि पर गश्त कर रहे थे। जब वह सींगनपुर की ओर पहुंचे तो एक जगह जेसीबी से विभाग की जमीन से मिट्टी खोदकर वहां खड़े ट्रैक्टरों पर भरी जा रही थी।

अवैध मिट्टी खनन देखकर वह वहां पहुंचे और वन विभाग की जमीन बताते हुए मिट्टी खनन बंद करने को कहा और अपने उच्चाधिकारियों को सूचना देने लगे। इस पर वहां मिट्टी खुदवा रहे आदित्य यादव उर्फ छुन्ना पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम वैसुंधरा थाना दिबियापुर व उसके चार अज्ञात साथी उनसे अभद्रता और झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें