फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। घटना 22 अगस्त की रात की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति के मुताबिक उस दिन उसकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। गांव का दबंग विशंभर पुत्र मन्नालाल, नीरज पुत्र तुलसीराम, अनिल व सोनू पुत्र अशोक और चंद्रभान पुत्र राजाराम घर में जबरन घुस आए। उसकी पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब वह व उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो पुत्रवधू ने इसकी जानकारी दी। पुत्रवधू ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह लोग घटना के संबंध में दिबियापुर थाने गए थे। पुलिस ने सुनवाई नहीं की और उसे गालीगलौज करते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उधर पुलिस के मुताबिक मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें