मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर के गजराजगंज मोहल्ले मे पति से पैसों को लेकर कहासुनी के बाद विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गजराजगंज मोहल्ला निवासी सुभाष साहू की पत्नी मितारा देवी (35) रविवार को दोपहर पति से रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने विवाहिता का बयान दर्ज किया।