फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी रखने को लेकर भिड़े दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत की जमीन पर गुमटी रखने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। मामला गालीगलौज से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के बस स्टैंड के पास नगर पंचायत ने नाले का निर्माण कराया था। नाला निर्माण को लेकर नगर पालिका ने यहां पर अतिक्रमण अभियान चलाया था। अभियान के दौरान यहां पर रखीं दुकानों को भी सख्ती के साथ हटाया गया था। रविवार सुबह एक बार फिर इस जगह पर गुमटी रखने कुछ लोग पहुंच गए।

एक जगह पर गुमटी रखने को लेकर दो लोगों उबैद व बघर्रा में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों ने जब एक-दूसरे से मारपीट शुरू कर दी तो लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की लेकिन वे लोग किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने तो पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार उबैद व बघर्रा नाम के फुटपाथी दुकानदार है। दोनों में दुकान रखने को लेकर विवाद हो गया था, दोनों पर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नगर पंचायत ने कब्जा कर रखी गईं दुकानों को हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें