अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)।
मथुरा में एक मंदिर के मंहत गुरुवार को किसी काम से तहसील आए थे। जहां पर एक युवक ने महंत के साथ गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महंत ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
श्री हरि ब्रह्म निवास वृंदावन निवासी ब्रजकिशोर दास ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बिधूना तहसील काम से आए थे। यहां मुरारीलाल यादव एडवोकेट के यहां से औरैया जा रहे थे। तभी उनके साथ बैकुंठ दास जी स्वराज ट्रैक्टर के पास पानी पीने लगे। इसी बीच एरवाकटरा थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी राजेंद्र व एक अज्ञात के साथ आए और गालीगलौज करते हुए कहा कि तुमने मेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाया है। अब तुम अगर बिधूना में दोबारा दिखे तो जान से मार देंगे। इसके अलावा गवाही दी तब भी जान से मार दिए जाओगे।
- मथुरा के महंत को दी जान से मारने की धमकी
- महंत ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
- बिधूना तहसील किसी काम से आए थे