फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए दर-बदर भटक की दिव्यांग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। एक दिव्यांग महिला दो बच्चियों के साथ दरबदर की ठोकरें खाने को विवश हैं। पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। न्याय के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश है। पीड़ित ने जिला पंचायत अध्यक्ष से दुखड़ा रोया। जिस पर उन्होंने सहायल थाना अध्यक्ष व महिला थानाध्यक्ष से पीड़ित को न्याय दिलाने को कहा।


जिला पंचायत कार्यालय पर शनिवार को नवीमोहन सूख निवासी राधा देवी ने अध्यक्ष दीपू सिंह को बताया कि राजेश सिंह से दस वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। बाद में पता चला कि उसने पहली पत्नी को छोड़ उससे शादी की है। ससुरालीजनों ने पुत्र न होने पर चोरी का आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। वह कंचौसी में किराये से रह रही है। भीख मांगकर किराया दे रही और अपनी बच्चियों खुशी (आठ) व अंजली (तीन) की गुजर बसर कर रही है। इसकी शिकायत उसने अधिकारियों के साथ सहायल थाने व महिला थाने में की थी। शनिवार को उसे व उसके पति को महिला थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नहीं मिली और महिला सिपाहियों ने उसे भला-बुरा कहकर भगा दिया। उसका पति भी नहीं पहुंचा। थाने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला थानाध्यक्ष व सहायल थानाध्यक्ष से फोन से वार्ता कर गंभीरता से प्रकरण का निस्तारण करने को कहा। साथ ही चेताया कि यदि पीड़ित को न्याय तो उसे एसपी सक्षम पेश करेंगे। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि दिव्यांग महिला की शिकायत पर कई बार उसके पति को हवालात में बंद किया जा चुका है और हिदायत भी दी जा चुकी है। महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

-दो बच्चियों के साथ पति ने घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें