औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की छात्रा के साथ शिक्षक के छेड़खानी किए जाने के मामले में मां ने छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया है।
दिबियापुर थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि पुत्री प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा है। 20 नवंबर को दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल के शिक्षक ने कापी जांचने के लिए बुलाया। पुत्री स्कूल के आफिस गई तो शिक्षक ने कॉपी मेज पर रख दी। बेटी का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। बेटी की चीख पुकार सुनकर स्कूल का स्टॉफ पहुंच गया। इन्होंने उसे बचाया। इस बीच शिक्षक वहां से भाग गया। शिक्षक ने जाते समय धमकी दी कि मुंह खोलने पर अंजाम बहुत बुरा होगा।
थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी व एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक ने बताया कि मुझे जान बूझकर फंसाया जा रहा है। शिक्षक ने निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का मामला दर्ज
दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल का मामला