फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की दहशत से युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तालग्राम। हिम्मत नगला गांव में गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के एक युवक की हत्या की छानबीन के दौरान गुरुवार को खोजी कुत्ता फांसी लगाने वाले युवक के घर तक गया था। पुलिस को घर के बाहर खून भी मिला था, इससे पुलिस उससे पूछताछ के संकेत दिए थे।

गांव हिम्मत नगला निवासी हरीराम (32) पुत्र रामनाथ ने गुरुवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने कमरे में शव लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता रामनाथ ने पुलिस को बताया कि गांव के रमेश यादव (40) पुत्र राम सिंह यादव का दो दिन पहले शव खेत में दबा मिला था। रमेश और हरीराम दोस्त थे, दोस्त की मौत से हरीराम सदमे में था। रमेश के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था और उसकी के गम में आत्महत्या कर ली। पत्नी सीमा ने बताया कि रमेश की मौत के बाद से हरीराम तनाव में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि रमेश की हत्या में सुराग जुटाने के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया गया था। कुत्ता हरीराम के घर तक गया था। पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही थी। इससे पहले उसने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि हरीराम के घर के बाहर पुलिस को खून के धब्बे भी मिले थे। आशंका है कि पुलिस की पूछताछ के डर से उसकी आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजा दिनेश ने सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


फोटो 23- मृतक हरीराम की फाइल फोटो।
खोजी कुत्ता घर तक गया तो जान दे दी
बुधवार रात खेत में दबा मिला था रमेश यादव का शव
छानबीन में पुलिस को हरीराम के घर के बाहर मिला खून
पूछताछ की चल रही थी तैयारी, इससे पहले फांसी लगा ली
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 24- दादी केपास बैठे मृतक के बच्चे।
फोटो 25- पूछताछ करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें