फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी से सटा कर देसी तमंचे से मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा जनपद के भरथना थाना अंतर्गत बेर गांव के नगला प्राण के रहने वाले पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या कनपटी में गोली मारकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कान के पास सुराख पाया गया है। हालांकि गोली नहीं मिली है। पुलिस का मानना है कि कनपटी से सटाकर फायर किया गया है। इससे गोली आर-पार हो गई है। पुलिस का मानना है कि गोली देसी तमंचे 315 बोर से मारी गई है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई हैं। साथ ही एसपी नागेश्वर सिंह की ओर से भरथना थाना पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि वह आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बताते चलें कि इटावा जनपद के भरथना थाना अंतर्गत बेर गांव के नगला प्राण के रहने वाले मुलायम सिंह यादव (52) पुत्र स्व. अहिबरन सिंह को शनिवार को सुबह उनके खेत से गाड़ी से अगवा कर लिया गया था।

उनके साथ मारपीट करने के बाद उनकी कनपटी में गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी उनके शव को रविवार को औरैया के फफूं द थाना क्षेत्र के शेरपुर सरैया गांव के पास स्थित मनोरमा डिग्री कॉलेज के पास सड़क पर फेंक कर भाग निकले थे। राहगीरों की सूचना पर फफूंद थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर लाश के पास से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर उनकी शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के सबसे छोटे भाई राजेश सिंह यादव ने फफूंद थाने में नगला प्राण गांव की ग्राम प्रधान राधा देवी पत्नी विपिन कुमार, बबलू पुत्र अरविंद सिंह यादव, गाड़ी चालक राजीव पुत्र बाबूराम निवासी गण नगला प्राण, और राहुल पुत्र महताब सिंह निवासी चकरपुर थाना बिधूना को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या किए जाने का मुुकदमा दर्ज कराया था।

सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आ जाने पर यह साफ हो गया कि मुलायम सिंह यादव की कनपटी में गोली मारकर कर हत्या की गई है। फफूंद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहें हैं। जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व सबइंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

उधर भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व प्रधान के पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी नगला प्रान भरथना का देर रात उनके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सपाइयों का कहना है कि मंगलवार को शिवपाल सिंह के आने की संभावना है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव, ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू, शिक्षक नेता बृजेश यादव, कमलेश यादव आढ़ती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें