फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को फटकार, जवानों की छुट्टियां भी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल के आरपीएफ के कमांडेंट रमेश चंद्रा ने एट स्टेशन पर ओएचई तार कटिंग पर इंस्पेक्टर उरई से नाराजगी जताकर चेतावनी दी कि घटना का जल्द खुलासा किया जाए। जब तक खुलासा नहीं होता है तब तक पूरे स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल रहेंगी। यदि किसी को छुट्टी चाहिए तो सीधे उनसे संपर्क करें।
विज्ञापन


आरपीएफ कमांडेंट ने गुरुवार रात दस बजे उरई स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख देखे और क्राइम चार्ट की जानकारी ली। थाना परिसर में आरपीएफ जवानों के साथ उन्होंने सुरक्षा दरबार लगाया। जिसमें आरपीएफ कमांडेंट ने कहा कि ट्रेन से गिरने वाले यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। उन्होंने फर्जी क्लेम के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने कमांडेंट से अनुरोध किया कि टावर लाइट न लगी होने के कारण स्टेशन के आसपास निगरानी में दिक्कत आती है। इस पर कमांडेंट ने बिजली विभाग के अधिकारी से टावर लाइट लगाने को कहा। कमांडेंट रमेश चंद्रा ने बताया कि एट स्टेशन पर ओएचई चोरी का मामला जब तक सुलझ नहीं जाता है तब तक इस सेक्शन के सभी स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके पहले उन्होंने एट स्टेशन जाकर मौका मुआयना भी किया। उन्होंने बताया कि घटना के दिन स्टेशन पर जिस आरपीएफ के कांस्टेबिल की तैनाती थी, उसे चार्जशीट देकर उसे जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि टीमें लगातार काम कर रही है। जल्द ही ओएचई तार चोरी का खुलासा होगा।
विज्ञापन


ओएचई तार कटिंग का खुलासा न होने पर कमांडेंट बिफरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें