फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज में कार की मांग पूरी न कर पाने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जब विवाहिता के परिजन ससुरालीजनों को समझाने गए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी अदिति पुत्री राम सिंह ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व सत्तेश्वर निवासी अपूर्व सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिन तो सब ठीक-ठाक चला। कुछ दिन बाद दहेज में कार की मांग करने लगे। जब पीड़िता ने ससुरालीजनों की ओर से कार की मांग किए जाने की बात मायके पक्ष को बताई। जब उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजन आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि विगत 15 मार्च को उक्त ससुरालीजनों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। जब पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। ससुरालीजनों को समझाने जब उसके पिता पहुंचे तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
- पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें